"झंगोरे की खीर" | Jhangore Ki Kheer

                                                               जय देवभूमि
"झंगोरे की खीर"
     झंगोरा पहाड़ी फसल है|  इसका दाना सफ़ेद छोटा-गोल होता है 
  इसका उपयोग आम तौर चावल के रूप में किया जाता है व इसकी खीर के दुनिया भर में चर्चे है | 
आज कोई लम्बी जानकारी नहीं दूंगा आपको बस २ मिनट का टाइम लेकर पूरा ख़तम कर दूंगा | 
झंगोरे की खीर की रेसिपी बता रहा हूँ 


1- पहले इसे छन्नी  से छान ले आपको साबुत दाने मिल जायेंगे | 
2- 1ltr  दूध ले और 500ml पानी दोनों को वोयल  करें ड्राई फ्रूट काट के  डाले व इसमें चीनी भी मिक्स करें लगभग 200gm  (स्वाद अनुसार) , 
 केवड़ा एसेंस लगभग  4 बूंद  |  झंगोरे  लगभग  300gm  तक ले सकते है 
3- अब दूसरे पतीले में आधा (छोटा) अमूल बटर डाले  गरम होने पर छोटे कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल के घुमा दीजिये 
खुसबू आ जाने पर साफ धूली झंगोरा डाल दें  व  आधे मिनट चलते रहे अच्छे से | 
4-  अब पतीले में उबला हुआ दूध दाल दे व हिलाते रहे ताकि कोई गुठली न बन पाए  10 मिनट तक हिलाते रहे| 
झंगोरा  आसानी से पक  जाता है बहुत समय की आवश्यकता नहीं होती |
झंगोरे की खीर तैयार हो जाती है 
अगर आप पहाड़ी है तो पहले थोड़ा सा अपने पूजा स्थल पर जरूर रखेंगे।
(दिल्ली वालो को ये किसी भी कल्चरल फेस्टिवल में मिल जायेगा | )
उत्तराखंड के व्यंजनों को भी दुनिया में पहुँचाना है तो जरूर खाये ये स्वदिष्ट तो हैं ही हैल्दी भी है
इस ब्लॉग को जरूर शेयर करें, लाइक व कमेंट तो अवश्य करें| 
मेरी बनायीं खीर की कुछ तस्वीरें है| 
#सुरेन्द्र कुमार 
@पहाड़ी मित्र  (@pahadi mitra) 
इमेज क्रेडिट- सुरेंद्र कुमार 





Comments

Popular posts from this blog

Hudka or Kanshe Ki Thali Jagar | हुड़का और कांश की थाली जागर

ईरान-इज़राइल युद्ध संघर्ष: वैश्विक निहितार्थों के साथ एक अस्थिर वृद्धि